Gang Rape New Delhi
गैंगरेप पर विरोध Live: विजय चौक पर डटे लोग, तहरीर चौक सा सीन
नई दिल्ली।। चलती बस में गैंग रेप पर दिल्ली समेत पूरे देश में उबाल है। दिल्ली का विजय चौक विरोध प्रदर्शनों का केंद्र बन गया है। सैकड़ों की तादाद में युवा सुबह से यहां डटे हुए हैं। लाख मनाने के बाद भी लोग वहां से हटने को तैयार नहीं हैं। जनता के इस उबाल ने मिस्र के 'तहरीर चौक' के विरोध-प्रदर्शनों की याद ताजा कर दी है। उधर, पुलिस ने अब कहा कि गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे उनके प्रतिनिधिमंडल से मिलने के लिए तैयार हैं। इससे शनिवार सुबह भी हजारों की संख्या में लोगों ने प्रदर्शन करते हुए रायसीना हिल्स से राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च किया। भीड़ ने इस दौरान कई बार फिर सुरक्षा घेरा तोड़ा। इस पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसूगैस के गोलों और पानी की बौछार की गई। बाद में पुलिस कुछ लोगों को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के पास लेकर गई और उन लोगों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। इसे देखते हुए पुलिस ने विजय चौक को बंद कर दिया है और लोगों से उस रास्ते की तरफ न आने की गुजारिश की है। सूत्रों ने बताया कि सरकार प्रदर्शनकारियों से बातचीत के लिए तैयार हो गई है। इसके बाद भी प्रदर्शनकारी नहीं हटे तो पुलिस ने फिर से लाठीचार्ज किया, आंसूगैस के गोले दागे और पानी की बौछार छोड़ी। कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव भी किया।
source by : www.navbharattimes.com
source by : www.navbharattimes.com

0 comments: